ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने, नशे में वाहन चलाने तथा उपद्रव मचाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में हल्द्वानी और काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

  अमर चन्द शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 15-16/11/2025 की रात्रि में सूचना मिलने पर पंजाबी रसोई नैनीताल रोड़, हल्द्वानी के पास नशे में बाईक चालक विशाल सिंह व बाईक के पीछे बैठे अमन सिंह व निखिलेख कुमार द्वारा हुड़दंग बाजी व उपद्रव मचाने पर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर निम्नलिखित कार्यवाही की गयी । 

(1) वाहन चालक – विशाल सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी निकट कालीमन्दिर बंगाली कॉलोनी, राजीव नगर थाना लालकुआँ, जिला नैनीताल द्वारा नशे शराब में खतरनाक तरीके से बिना दस्तावेज के वाहन चलाने पर चालक विशाल सिंह को गिरफ्तार किया गया व वाहन अन्तर्गत धारा 3/181, 146/196, 184, 185, 39/192, 194(C), 194(D), 202, 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया ।

 बाईक में पीछे बैठे व्यक्तियों:–अमन सिंह पुत्र हरीश सिंह तथा निखिलेश कुमार पुत्र जगमोहन सिंह निवासीगण निकट कालीमन्दिर बंगाली कॉलोनी, राजीव नगर थाना लालकुआँ, जिला नैनीताल द्वारा हुड़दंग बाजी व उपद्रव मचाने पर अभियुक्तगणों को अन्तर्गत धारा 81(1) (क)/83 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार कर चालानी कार्यवाही की गयी ।

विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला गेट काठगोदाम में सघन चैकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति राजेंद्र सिंह नेगी पुत्र पदम सिंह निवासी चांदमारी काठगोदाम को गिरफ्तार कर, उसके विरूद्ध धारा 185 एमवीएक्ट के अन्तर्गत नियमानुसार चालानी कार्यावाही कर वाहन को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें :  पनचक्की सड़क हादसे पर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त एक्शन, हल्द्वानी में भारी वाहनों पर लगेगी रोक खबर:
error: Content is protected !!