देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कालेजों में लंबे समय से चल रही नर्सिंग अधिकारियों की कमी अब दूर होने की उम्मीद जग गई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारियों के 587 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है।

इसके साथ ही आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तिथि तय कर दी गई है। आवेदन 27 नवंबर से शुरू किए जाएंगे, इसकी अंतिम तिथि 17 दिसंबर निर्धारित की गई है।

प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने महिला नर्सिंग अधिकारी के 380 और पुरुष नर्सिंग अधिकारी के 107 रिक्त पदों में भर्ती के लिए अनुरोध किया था।

इन पदों में नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमा धारक के लिए 336 पद, नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्री धारक के लिए 144 पद, नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमा धारक के लिए 75 पद तथा नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिग्री धारक के लिए 32 पद शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि नर्सिंग अधिकारियों के 587 पदों में से 480 पद राजकीय मेडिकल कालेज हरिद्वार और पिथौरागढ़ के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत 107 बैकलाग पद भी शामिल हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजकीय मेडिकल कालेजों में उपचार प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी और समयबद्ध होंगी।

इससे न सिर्फ मरीजों की देखभाल में सुधार होगा, बल्कि चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 15 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.