रुद्रपुर से आए छात्र नैना पिक घूमने के लिए आए छात्रों के दल में से एक छात्रदेर शाम लापता 

पुलिस ने लापता छात्र को सही सलामत बरामद किया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। रुद्रपुर से आए छात्र नैना पिक घूमने के लिए आए थे देर जब लौट रहे थे तो एक छात्र उसमें से गुम हो गया उसके साथी को ढूंढने के लिए गए तो वह नहीं मिला उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी देर रात तक युवक की खोज दिन जारी रही।

उस छात्र का कुछ पता नहीं चला सवेरे एसडीआरएफ एनडीआरएफ वन विभाग और पुलिस प्रशासन नैना पीक जंगल में उसे खोजने के लिए निकले 20 घंटे बाद छात्र जयस कार्की को को सही सलामत।

बरामद किया गया एस.डी.आर.एफ., वन विभाग, दमकल विभाग और मल्लीताल पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी। 

    नैनीताल घूमने आए कुछ छात्रों ने शहर की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला नयना पीक और कैमल्स बैक घूमने का मन बनाया। एस.पी.जगदीश चंद्र ने बताया कि 

मंगलवार दोपहर को रुद्रपुर से आए छह स्कूली छात्रों का लौटते वक्त पहले पहुंचने को लेकर रेस हो गई।

एक ग्रुप में कैमल्स बैक गए चार छात्र तो पहुंच गए, जबकी दूसरी तरफ दो छात्रों में से 17 वर्षीय रुद्रपुर निवासी जयस कहीं भटक गया। दोस्त जयस का इंतजार करते रह गए।

उन्हें, जयस से फोन पर जानकारी मिली की वो किसी झरने की तरफ भटक गया है। बाद में उसका फोन लो बैटरी के चलते बन्द हो गया। काफी देर तलाशने के बाद सुरक्षित जगह पहुंचे सूरज व अन्य छात्र पुलिस के पास पहुंचे।

रात को ही जयस की तलाश में पुलिस, फायर और वन विभाग की टीमें रैस्क्यू ऑपरेशन को निकली।

सवेरे ऑपरेशन दोबारा शुरू हुआ और इस बार उनके साथ एस.डी.आर.एफ.भी थी। आज सावेरे से ही बेतालघाट, रातिघाट, गैरीखेत, पिटरिया के रास्ते रैस्क्यू टीमें तलाशी में निकली।

वन विभाग के साथ स्थानीय लोगों ने भी रात भर रैस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। लगभग बीस घंटे बाद पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीम ने छात्र को सकुशल बरामद कर लिया है।

रुद्रपुर से आए जयस के पिता सुरेंद्र सिंह जीना को जब पता चला कि उनका बेटा सकुशल मिल गया है तो वो भावुक हो गए और रैस्क्यू में जुड़े सभी लोगों का आभार जताया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चंपावत में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.