हल्द्वानी की सड़कों पर बाहरी लोगों का कब्जा, यह साजिश या वोट बैंक का हिस्सा, अतिक्रमणकारिर्यों पर प्रशासन मेहरबान, आम हल्द्वानी वासी परेशान, आखिर कब जागेगा प्रशासन, पहाड़ी आर्मी ने प्रशासन को दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम
हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने पहाड़ी आर्मी के जिलाध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल के नेतृत्व में शहर में अवैध अतिक्रमण, बाहरी लोगों का सत्यापन और प्राधिकरण के द्वारा नियमों के विपरीत नक्शा पास करने पर आवश्यक कार्यवाही के लिए ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में बताया कि शहर में दुकानदारों और अन्य लोगो के द्वारा अपने दुकान के बाहर अवैध अतिक्रमण करवाया जा रहा है जिससे आए दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है और शहर की सुंदरता पर बट्टा लग रहा है।
कालादूंगी रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड,नैनीताल रोड और शहर का बाजार क्षेत्र का अतिक्रमण हटाना अतिआवश्यक है।
शहर में यह अतिक्रमणकारी बाहरी लोगो का है जिनका सत्यापन करना अति आवश्यक है क्योंकि शहर में कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है (हत्या, चोरी, बलात्कार, गौमाता के साथ कुकृत्य, ह्यूमन ट्रेफिकिंग,स्मैक सप्लायर) जिसमें यह लोग संलिप्त पाए गये हैं।
जिससे शहर की छवि खराब होती है आपस में तनाव पैदा होने की स्थितियों को भी नकारा नहीं जा सकता है.
ऊंचा पुल स्थित नाले के पास आवासीय भवन का मानचित्र स्वीकृत करने वाले अधिकारियो, कर्मचारियों के ऊपर कठोर कार्यवाही करें और जिले के अन्य जगह भी इस तरह के अतिक्रमणकारियो पर तुरंत कार्यवाही की जाय.
पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा राज्य की डेमोग्राफी कांग्रेस और भाजपा मिलकर बदल रही है।
पहाड़ बिरोधी लोग सावधान रहें हम डेमोग्राफी बदलने नहीं देंगे पर्वतीय अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों के साथ छेड़ छाड़ बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
संगठन ने अपनी मांगो पर कोई कार्यवाही करने का एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया।
कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडेय,महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेऱ, महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना, फौजी मदन फर्तत्याल, फौजी कमलेश जेठी, फौजी राजेंद्र देव, युवा नगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष हरेंद्र राणा,उपाध्यक्ष अंजू पांडेय,गोपाल दत्त पांडेय, बीना भट्ट, नगर संगठन मंत्री गीता बिष्ट, कौशिक धौनी, गीता ठगुना, नगर सचिव बसंत बिष्ट, दीपा बोरा आदि मौजूद रहें।


