हल्द्वानी। शहर की तस्वीर बदलने के लिए 241करोड़ से कार्ययोजना शुरू हो गई है ।

जिसमें तीन पानी से नरीमन चौराहे तक और कालू सिद्ध बाबा मंदिर से कटघरिया तक सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यकरण और रोड वाइंडिंग का कार्य किया जाना है।

इस कार्य योजना को नगर निगम प्रशासन, और यूयूएसडीए द्वारा अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

इसके लिए अधिकारियों ने निरीक्षण कर प्लान बना दिया है साथ ही सड़क के चौड़ीकरण को लेकर बिजली के पल वह लाइन को शिफ्ट करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।

इस कार्य योजना के धरातल पर उतरने से हल्द्वानी शहर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी जाम से निजात मिलेगी इसके अलावा शहर की सुंदरता पर भी चार चांद लगेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के अक्षत गुप्ता का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.