नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली क्षेत्र में संविधान दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्या ने सैकड़ो लोगों को दिलाई शपथ

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोहाली में प्रधान निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में संविधान दिवस कार्यक्रम वन्देमातरम गीत से शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य रहे, मुख्यअतिथि हेम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवाहन पर पूरे भारत देश और उत्तराखंड में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।

उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संविधान की शपथ दिलाते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान संविधान को साक्षी मानकर देश की एकता अखंडता व देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण करने की प्रतिज्ञा ली। ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट, गौरव सिंह जलाल ने इस अवसर पर संविधान की महत्ता पर विचार प्रस्तुत किए।

वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी लोगों का मनमोह लिया,इस दौरान अव्वल आए बच्चों को मुख्य अतिथि हेम आर्य ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस दौरान त्रिभुवन सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट,हेमा बिष्ट,उमा बिष्ट,मंजू अधिकारी,लीला बिष्ट,बसंती नेगी,प्रेमा बिष्ट,सुमन बिष्ट,निर्मला महरा, बीना बिष्ट, संगीता जलाल, जानकी बिष्ट,गंगा जलाल, शोभा नेगी,पूजा जलाल,कविता नेगी,बीना नेगी व किरन नेगी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में पत्नी की वेवफाई में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.