एसएसपी ने किया कंट्रोल रूम में ‘तीसरी आंख’ से सुपर विजन CCTV मॉनिटरिंग का लिया जायजा, एसपी संचार को दिए निर्देश

तीसरी आँख के घेरे में बनभूलपुरा, पल-पल की स्थिति जानी

 हल्द्वानी।     रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले को लेकर नैनीताल पुलिस हाई-अलर्ट मोड पर है।

SSP  डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर रहे हैं तथा संपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा तैयारियों की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं।

 कंट्रोल रूम में ‘तीसरी आंख’ से सुपर विजन—CCTV मॉनिटरिंग का लिया जायजा

SSP ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर

CCTV कैमरों के माध्यम से बनभूलपुरा क्षेत्र की पल-पल की स्थिति देखी और सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर सूक्ष्म निगरानी रखी।

     एसपी दूरसंचार  रेवाधर मठपाल को बनभूलपुरा क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों को 24 घण्टे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों को— अलर्ट पर रहने, संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना देने के — स्पष्ट निर्देश दिए गए साथ ही क्षेत्र में पुलिस मूवमेंट व सुरक्षा तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग करने हेतु भी कहा गया।

SSP का साफ संदेश — किसी भी स्थिति से निपटने को पुलिस तैयार

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में संभावित निर्णय को देखते हुए नैनीताल पुलिस हर स्तर पर तैयार, मैदान व कंट्रोल रूम दोनों मोर्चों पर पुलिस कमान संभाले हुए है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधायक सुमित हृदयेश ने जताया जान का खतरा, गैरसैंण विधानसभा में करेंगे आत्मदाह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.