भीमताल। खनस्यू में तस्करी की सूचना पर गई STF की टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाश को STF/ खनस्यू पुलिस ने किया गिरफ्तार

तस्करी की सूचना पर कार्यवाही करने पहुंची थी STF की टीम, अचानक हुई फायरिंग में स्थानीय व्यक्ति सहित एक STF जवान हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही एक्शन मोड में एसएसपी, दल बल के साथ अस्पताल पहुंच घायल जवान का जाना हाल, पुलिस टीम को बदमाश की गिरफ्तारी के दिए निर्देश।

घायल सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया को तत्काल कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही का हालचाल जाना और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन समेत छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति, दुष्यंत गौतम बने सिक्किम के राज्यपाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.