ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पचार अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल, एक बंदूक और 40 कारतूस बरामद

रुद्रपुर। कुमाऊं एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने पंजाब में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड में कारतूस सप्लाई करने वाले कुख्यात तस्कर मो. आसिम को असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। उससे भारी मात्रा में असलहे बरामद हुए हैं। अभियुक्त को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा व एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गैंगस्टर व अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

कुछ दिन पहले एसटीएफ और पुलिस को सूचना मिली कि बाजपुर से राज्य और राज्य के बाहर अवैध हथियारों व कारतूसों की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है।

शुक्रवार की रात एसटीएफ के कुमाऊं प्रभारी एमपी सिंह को सूचना मिली कि बाजपुर का एक पुराना असलहा तस्कर भारी मात्रा में हथियारों की सप्लाई करने रुद्रपुर आ रहा है। इस । इस पर

पिता व भाई के साथ गन हाउस चलाता है अभियुक्त

पकड़ा गया अभियुक्त अपने पिता व भाई के साथ मिलकर बाजपुर में नक्श गन हाउस नाम से दुकान चलाता है। यह वही गनहाउस है जहां वर्ष 2023 में एनआईए ने गैंगस्टरों को हथियार व कारतूस सप्लाई करने के मामले में रेड की थी। तब एनआईए आसिम और उसके भाई के पास से मिले अवैध हथियारों के साथ पकड़कर ले गई थी।

10 वर्षों में खड़ा किया अवैध हथियारों का नेटवर्क

एसटीएफ को जानकारी मिली कि अभियुक्त अवैध हथियारों की तस्करी का धंधा पिछले 10 वर्षों से चला रहा है। मो. आसिम के तार उत्तराखंड के कई जिलों के साथ ही उत्तरप्रदेश से जुड़े हैं। एसटीएफ पता लगा रही है कि हथियार कहां-कहां सप्लाई किए गए हैं।

कोतवाल एमपी सिंह व रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने काशीपुर रोड पर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर दी। टीम ने बाइक सवार असलहा तस्कर को पकड़ लिया। उससे चार अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन (32बोर), एक अवैध बंदूक डबल बैरल (12 बोर इंडियन ऑडिनेंस), 30 कारतूस (12 बोर), 10 कारतूस (32 बोर) कर दिया गया है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह रुद्रपुर में असलहों की सप्लाई करने आ रहा था। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हुई सुनवाई; सरकार को दिया यह निर्देश...
error: Content is protected !!