घोड़ा लाइब्रेरी के ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में विकास का ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालाढूंगी में 114 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास,साथ ही शीतकाल पर्यटन को लेकर कही बड़ी बात

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। संकल्प फाउंडेशन व घोड़ा लाइब्रेरी के तत्वावधान में आयोजित ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी क्षेत्र में 114 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी एक अनूठा प्रयास है, जो समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा और ज्ञान का उजाला पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय उत्पादों, लोकसंस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, वे क्षेत्र के विकास को नई गति देंगी और आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 114 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से शुरू की गई ये योजनाएं आने वाले समय में बुनियादी सुविधाओं, संपर्क मार्गों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूत करेंगी। इससे न केवल कालाढूंगी विधानसभा बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भगवानपुर रोड पर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा, सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.