नैनीताल कालाढूंगी मार्ग के पास बजून के समीप दो गाड़ियां आपस में टकराई

 6 लोग घायल, एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला.

नैनीताल -कालाढूंगी मार्ग के बजून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है।हादसे में 6 लोग घायल हैं झारखंड निवासी 30 वर्षीय महिला पुष्पलता को गंभीर चोट आई है।

स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को बी,डी पांडे अस्पताल लाया गया।डाँक्टरों ने इलाज के बाद घायल पर्यटक पुष्पलता को हायर सेंटर के लिये रैफर कर दिया। वहीं उत्तर प्रदेश निवासी गौतम बुद्ध को सिर में चोटे आई हैँ।

जिसे सीटी स्कैन के लिए रेफर कर दिया। गया।.सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नैनीताल बीड़ी पाण्डे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

क्रेटा और स्विफ्ट गाड़ी में भयानक आमने सामने की टक्कर हुई है..बजून मोड़ पर ये क्रेटा और स्विफ्ट की टक्कर हुई है।

बताया जा रहा है कि मोड़ पर ब्रेक नहीं लगने से हादसा हुआ है।

फिलहाल सभी घायलों का ईलाज नैनीताल के बीडी पाण्डे जिला अस्पताल में चल रहा है।

घायल मनोज कुमार ने बताया कि बस नैनीताल से नोएडा वापस लौट रहे थे जब ये हादसा हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में कल से शुरू होगी कोसी मां की भव्य आरती, हरिद्वार और ऋषिकेश की तर्ज पर होगा आयोजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.