हल्द्वानी। नए साल के जश्न से पूर्व नैनीताल पुलिस ने 206 लोगो के चेहरों में मुस्कान ला दी है।

दरअसल जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 206 लोगों के द्वारा फोन की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

जिसपर एसओजी सहित अलग अलग थानों की टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से 206 मोबाइल फोन को रिकवर किया गया।

आज जिले के कप्तान मंजूनाथ टीसी द्वारा चार दर्जन लोगों को कार्यालय में बुला कर उनके फोन को वापस किया गया।

खोए हुए फोन वापस मिलने की खुशी लोगो के चेहरों में साफ दिखाई दी। 206 फोनो की बाजार कीमत लगभग 33,46300 रुपए आकी जा रही है।

एसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि भविष्य में इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में श्रीराम बारात शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.