हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को हल्द्वानी तहसील में औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया।

निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायालय से संबंधित फाइलों का कार्य दो निजी युवकों द्वारा किया जाता हुआ पाया गया, जो कि अत्यंत गोपनीय कार्यालय की श्रेणी में आता है।

इस गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो को तलब किया और जमकर फटकार लगाई।

डीएम ने तहसीलदार से सवाल करते हुए कहा कि यदि ऐसी ही व्यवस्था चलती रही तो सिस्टम में सुधार कैसे संभव है।

जिलाधिकारी ने मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय को भी बुलाया और पूरे मामले की गहन जांच के आदेश देते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि इसी प्रकार की अनियमितताओं के कारण फर्जी प्रमाण पत्रों जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार में लगी भीषण आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान; मची अफरा-तफरी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.