हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने पहाड़ी आर्मी के जिलाध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल और जिला अध्यक्ष (महिला) प्रेमा मेर के नेतृत्व में खड़िया फैक्ट्री रोड, चंद्रावती कालोनी, छोटी मुखानी हल्द्वानी में टूटी हुई पानी की पाइपलाइन से निकले पानी की वजह से आम जनता को जो दिक्कत हो रही है उसके लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा गयाl

सडक टूट चुकी हैं, गड्डे हो गए हैं पानी जमा हो गया है, नजदीक बिजली का बड़ा ट्रांसफार्मर है जो बहुत बडा खतरा बना है आम जनता की जान माल के नुक़सान के लिए गाड़ी चलने से पानी और कीचड़ दुकान और घरों के साथ साथ लोगोँ पर गिर रहा है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल जी ने कहा कि जल संस्थान को त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए और उस टूटे हुए नल को जोड़ना चाहिएl ताकि आम लोगों को सहुलियत हो।

जिलाध्यक्ष महिला प्रेमा मेर ने कहा कि कई कालोनी की सडकें उस मुख्य सडक से जुडे हुए हैं।

आम आदमी, महिलाओं और बच्चों को बहुत मुश्किल हो रहा हैl कीचड़, गन्दा पानी घरों और दुकानों में पहुँच रहा है।

पहाडी आर्मी के नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पहाडी हिंदू ने कहा कि अगर जल संस्थान टूटे हुए नल को नहीं बनाता है और जनता को सुगमता नहीं देता है तो पहाड़ी आर्मी के जिलाध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल और जिला अध्यक्ष (महिला) प्रेमा मेर के नेतृत्व में संवैधानिक तरीके से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

अगर उस धरना प्रदर्शन के कारण जनता को कोई दिक्कत होती है तो उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से जल संस्थान की होगीl इस दौरान सुशील कुमार, दीपा बोरा, आनंद बोरा, विवेक शर्मा, गीता, आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  फोन हैकिंग के आरोपों से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल,हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने दी गैरसैंण विधानसभा सत्र में आत्मदाह की चेतावनी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.