नैनीताल में एक दुकान में बैल्ट खरीदने पहुंच ग्राहक ने दुकानदार के साथ नशे की हालत में की मारपीट

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल में एक दुकान में बैल्ट खरीदने पहुंचे ग्राहक ने दुकानदार के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

दुकानदार अन्य साथियों के संग सी.सी.टी.वी.फुटेज लेकर कोतवाली में शिकायत दर्ज करने पहुंचा। 

       मल्लीताल की इंद्रा मार्किट में नावेद अली बैल्ट, कपड़े आदि रोजाना के काम में आने वाले जरूरत के सामान की दुकान चलाता है।

आज भी नवेद ने दुकान खोली तो लगभग 11:30बजे दो लोग दुकान पर आए, जिसमें से एक ग्राहक उसकी दुकान में पैंट में लगने वाली बैल्ट खरीदने घुसा।

नावेद का आरोप है कि ग्राहक नशे की हालत में आया था। और बैल्ट के दाम सुनकर भड़क गया। उसने पहले तो नावेद को धमकाया और फिर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

पेशे से अधिवक्ता नावेद की नशेड़ी के साथ खूब गुत्थम गुत्था हुई और आसपास के लोगों के आते ही आरोपी अपनी स्कूटी लेकर नौ-दो-ग्यारह हो गए।

नावेद ने पुलिस को बताया कि उनके सिर, हाथ, पैर और मुंह में चोटें आई हैं। दोनों पर सामान चोरी का आरोप भी नावेद ने आरोप लगाया है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि आरोपी जीते जाते नावेद को जान से मारने की धमकी भी दे गया बताते हुए नावेद ने मल्लीताल में तहिर देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : बैलपड़ाव में आंधी-तूफान से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.