नैनीताल में एक तरफ घरवाली एक तरफ बाहरवाली के चक्कर में पति-पत्नी का हुआ विवाद पत्नी ने गाड़ी का शीशा तोड़ा

रिपोर्टर – गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। तल्लीताल डांट चौराहे पर पति को उसकी प्रेमिका के साथ देखा तो पत्नी ने हंगामा कर दिया।

पत्नि ने गुस्से में पति के कार का शीशा भी तोड़ दिया। किसी तरह प्रेमिका जान बचाकर मौके से भागी। प्रेमिका को वापस बुलाने की मांग को लेकर पत्नी व उसके परिजन पुलिस चौकी में घंटो जमे रहे।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नि से छुपकर प्रेमिका के साथ घूमने के लिए नैनीताल आया हुआ था।

जब इस बात की जानकारी पत्नी को लगी तो वह अपने परिजनों के साथ नैनीताल पहुंच गई। पति की तलाश कर रही पत्नि को दोपहर में डांठ पर पति की कार दिखाई दी। इस बीच परिजनों ने बीच सड़क खड़े होकर वाहन रोक लिया।

पत्नि को सामने देख पति और उसकी प्रेमिका दंग रह गए। पत्नि के कहने पर जब पति कार से बाहर नहीं निकला तो पत्नि और उसके परिजनों ने बीच सड़क पति की कार का सीसा तोड़ दिया।

इस बीच प्रेमिका किसी तरह कार से निकल कर भाग गई और हंगामा हो गया। हंगामे पर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत किया और दोनों पक्षों को पुलिस चौकी ले आए।

जहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे। पत्नी ने पति पर उससे मारपीट व घर से बाहर दूसरी महिला से संबंध होने के आरोप लगाए।

वहीं पति ने भी पत्नी व उसके परिजनों पर मारपीट के आरोप लगाते हुए तलाक को लेकर मामला न्यायालय में चलने की बात कही। इस दौरान पत्नी व परिजन प्रेमिका को बुलाने की मांग पर चौकी में घंटो बैठे रहे।

लेकिन प्रेमी के कई बार फोन करने पर भी प्रेमिका नहीं पहुंची। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि पति व पत्नी दोनों के बीच अलग होने का मामला चल रहा है। दोनों की काउंसलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 अराजक तत्व जिला बदर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.