ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। सर्दी के मौसम में भी पहाड़ों के जंगलो में आग की घटना सामने आने लगी है। नैनीताल और रामगढ़ ब्लॉक के आसपास के जंगल इन दिनों आग की चपेट में हैं। जंगलों में लगी आग लगातार फैलती जा रही है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है।

वनाग्नि से वन्य जीवों पर भी संकट गहरा गया है। जंगलों में रहने वाले जानवर अपने प्राकृतिक आवास छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। इससे मानव-वन्य जीव संघर्ष की आशंका भी बढ़ गई है।जंगलों में लगी आग से निकलने वाला धुआ लोगो की जिंदगी में जहर घोल रहा है।

हालांकि प्रशासन को जैसे ही आग लगने की जानकारी मिल रही है वैसे ही वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि नैनीताल के पास जंगल और रामगढ़ में कुछ स्थानों पर आग लगी थी। वन विभाग और दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है।

डीएफओ को निर्देशित किया है बारिश न होने के चलते क्षेत्र ड्राई हो चुका है ऐसे में जंगलों में इस तरह की घटनाएं हो सकती है। जिसको लेकर वन विभाग अलर्ट में रहे। आग की सूचना पर ताकल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया जाए।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का जनसंपर्क तेज, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर शुरू हुई चर्चाएं
error: Content is protected !!