हल्द्वानी में एडीएम और नगर आयुक्त ने लिया अलाव की व्यवस्थाओं का जायजा

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ठंड के कारण आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर जरूरी कदम तत्काल उठाए जाएं डीएम ललित मोहन रयाल ने कहा है कि विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, असहाय और खुले में रहने वाले लोगों को ठंड से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसके लिए सभी तहसीलों, नगर निकायों और संबंधित विभागों को रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त रखने, अलाव जलाने और जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में ठंड से जुड़ी बीमारियों के इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जाए।

इसके साथ ही डीएम ने पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया है कि ठंड के मौसम में पशुओं की सुरक्षा और चारे की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए वहीं, विद्युत और जल संस्थान को भी निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आम जनता से भी अपील की है कि अत्यधिक ठंड में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर स्तर पर निगरानी बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त इंतजाम भी किए जाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार हुआ ‘नाट्यकम-2026’, मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.