नैनीताल में क्रिसमस से लापता 21 वर्षीय रोहन शर्मा का शव बरामद ,रोहन ने नैनीझील में कूद कर अपनी जीवनलीला की समाप्त 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पिलग्रिम लॉज से लापता 21 वर्षीय युवक का शव नैनीझील से बरामद हुआ है। 

मृतक रोहन शर्मा 25 दिसंबर से था लापता। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटा।

      नैनीताल के ठंडी सड़क स्थित शनि देव मंदिर के पास झील में शव दिखाई दिया। राहगीरों द्वारा शव की सूचना पुलिस को दी गई।

जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली से टीम घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस द्वारा स्थानीय नाविको की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया। 

 मामले के अनुसार पिलग्रिम लॉज क्षेत्र से बीती 25 दिसंबर से 21 वर्षीय युवक लापता था।

जानकारी के अनुसार परिजनों ने मल्लीताल थाने में गुमशुदगी लिखाई थी, और बताया था कि वो बिना बताए कही चला गया है, जो अबतक वापस नही आया है।

सूचना के बाद मृतक के पिता भी पहुँचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

पिता पुष्कर शर्मा मल्लीताल में छोटी सी सब्जी की दुकान चला कर परिवार का चलाते हैँ बेटे का शव देखकर से पिता का रो रो के बुरा हाल हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चंपावत में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.