ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। शहर में एक बार फिर गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

भाजपा के पार्षद एवं संगठन में पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जज फार्म निवासी युवक नितिन लोहनी पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली है,गोली किन कारणों से मारी इसके बारे में पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है ।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट के जंगल में लापता युवक सकुशल मिला, पुलिस-एसडीआरएफ-वन विभाग के संयुक्त अभियान से मिली सफलता

You missed

error: Content is protected !!