ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास को किया कूच

पुलिस के रोकने पर हुई कर्मचारियों की हुई झड़प

देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने रविवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया, जिसमें प्रदेशभर के कार्मिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक व अधिकारी शामिल हुए।

सभी कर्मचारियों ने एक सुर में पुरानी पेंशन बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए कर्मचारी परेड मैदान में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में मुख्यमंत्री आवास को निकले। मगर पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। जिसे लेकर पुलिस व कर्मचारियों के बीच तीखी झड़प हुई।

कर्मचारियों ने बेरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस-कर्मचारियों के संघर्ष में कुछ कार्मिकों के कपड़े भी फट गए।कुछ कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस बीच कर्मचारी सड़क पर धरने पर बैठ गए। बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय से वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी इंद्र सिंह कड़ाकोटी ज्ञापन लेने पहुंचे।

कूच में राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान, फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज के प्रदेश महासचिव मुकेश बहुगुणा, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी, प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, प्रदेश महिला अध्यक्ष बबीता रानी, गढ़वाल मंडल महिला अध्यक्ष रश्मि गौड़, प्रांतीय प्रवक्ता डा. कमलेश कुमार मिश्रा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह फर्स्वाण, सचिव नरेश कुमार भट्ट, माखन लाल शाह, अमित ममगाई, गिरीश पनेरु, नरेंद्र पटवाल, सुभाष झल्डियाल, रविंद्र राणा, कुलदीप कंडारी, संजय भास्कर, सुभाष रौथाण, दिनेश भंडारी, महावीर मेहता, अनिल नौटियाल, संजय बिजलवान, अनीता गोसाई, जीवंती नेगी, जगदीश चिलवान, राजेश भट्ट, वीरेंद्र गुसाईं, प्रदीप घिल्डियाल, जसपाल केमवाल, संग्राम सिंह नेगी, संजय नेगी, आलोक रौथाण आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : डालकन्या में 14 जून से होगा भव्य श्रीरामलीला मंचन, तैयारियां पूर्ण

You missed

error: Content is protected !!