ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सार्वजनिक स्थान पर दराती लहराने और देवी-देवताओं पर टिप्पणी का मामला

महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

हल्द्वानी। महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर दराती लहराने, हिंदू भगवान-देवी देवताओं, उत्तराखंड की संस्कृति और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी गई है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

किच्छा रोड, बगवाड़ा निवासी ममता त्रिपाठी पत्नी टीडी त्रिपाठी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह उत्तराखंड की संस्कृति, भगवान-देवी देवताओं और राज्य की नारी शक्ति का सम्मान करती हैं। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में हरिपुर लालमणी किशनपुर घुड़दौड़ा, हल्द्वानी निवासी ज्योति अधिकारी पत्नी गोपाल सिंह अधिकारी सार्वजनिक स्थान पर दराती लहराते हुए उत्तराखंड की महिलाओं, संस्कृति और देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी व भद्दी भाषा का प्रयोग करती दिख रही हैं।

वीडियो में लगाए गए आरोप

तहरीर के अनुसार, वीडियो में ज्योति अधिकारी कुमाऊं की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आती हैं और उत्तराखंड की स्थानीय संस्कृति तथा प्राचीन हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करती हैं। आरोप है कि यह सब खुलेआम पब्लिक प्लेस में किया गया, जिससे शिकायतकर्ता आहत हुई हैं।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में साह-चौधरी समाज का भव्य होली मिलन समारोह, पारंपरिक बैठकी होली से सराबोर हुआ माहौल
error: Content is protected !!