गांव की खुली बैठक विकास की प्रथम सीढ़ी डॉ हरीश सिंह बिष्ट 

भीमताल। ग्राम पंचायत खेरौला पांडे खुली बैठक के दौरान डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने ग्रामीणों की पेयजल, सड़क, सिंचाई,बिजली, वन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को सुना बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों के कई प्रस्ताव पारित हुए। ग्रामीणों ने अवगत कराया पानी साफ नहीं आ रहा ग्रामीण रजनी दुमका ने गंदा पानी आने ग्रामीण मजबूरन गंदा पी रहे हैं जल जीवन मिशन में पानी के पाइप लाइन की गुणवत्ता पर भी प्रश्न खड़े किए साथ ही सिंचाई विभाग की नहर जगह जगह क्षतिग्रस्त होने की समस्या को उठाया जिससे ग्रामीण खेती भी नहीं कर पा रहे है प्रमुख ने जल संस्थान के अधिकारियों को ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं बुधवार तक इसकी आख्या ब्लॉक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए सिंचाई विभाग को नहर ठीक करने के निर्देश दिए प्रमुख ने कहा शीघ्र ही सलड़ी से खेरोला चनौती नौकुचिया ताल मोटर मार्ग के लिए संबंधित अधिकारियों को तीव्र गति से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रमुख ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र व्यक्तियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। डॉ. बिष्ट ने खैरोला क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का आश्वासन दिया। बैठक ग्राम प्रधान ममता दुमका की अध्यक्षता में आयोजित हुई संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी ललित कुमार ने किया इस दौरान बीडीसी दुर्गा दत्त, ग्राम प्रधान जया बोहरा, पूर्व प्रधान बसंती देवी, मनोज दुमका, पीताम्बर दुमका, संजय दुमका, रमेश पलड़िया, नवीन पलड़िया, सीडीपीओ डॉo रेनू मार्तोलिया, वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा,जल संस्थान मोहन रावत, सहायक खंड विकास अधिकारी बृजमोहन एडीओ पंचायत भूपाल बिष्ट मोहन राम आर्य, कृषि, उद्यान सहित अन्य ग्रामीण विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, कुछ देर बाद पेड़ से लटकी मिली महिला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.