ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर चोरी हुआ लेपटॉप किया बरामद, एक युवक गिरफ्तार

रामनगर। विनोद नेगी नि0 22/222 त्रिलोक पुरी दिल्ली, स्थायी पता – ग्राम बिष्ट बाखुली पो0ऑ0 चौखुटिया जिला अल्मोड़ा ने शिकायत दी कि 10.11.23 की रात्रि 02.00 बजे अज्ञात चोर द्वारा वादी का बैग जिसमें उसका लैपटाप था चोरी कर ले गया। 

  इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर FIR NO 526/23 U/S 379 IPC पंजीकृत किया गया था । 

   उक्त अभियोग के सफल निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण सैनी द्वारा उ0नि0 तारा सिंह राणा मय पुलिस कर्मियो को सम्मिलित करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया । 

  पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी सुरागरसी तथा आस-पास सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर अभियोग का अनावरण करते हुए दिनांक 11.12.23 को ही अभियुक्त साउद खान उर्फ साहिल खान पुत्र रहीश अहमद निवासी ऊटपड़ाव खताड़ी रामनगर उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया लैपटाप मय चार्जर के बरामद किया गया। 

पुलिस टीम –

1- व0उ0नि0 प्रथम मौ0 यूनुस 

2- उ0नि0 तारा सिंह राणा 

3- कानि0 संजय दोसाद 

4- कानि0 मौ0 राशिद

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 सितंबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.