ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अम्मा के विश्वास पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस,

जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेजों तथा नगदी से भरा चोरी बक्सा महज 08 घंटे में लौटाया वापस,

हल्द्वानी के बद्रीपुरा में घटित चोरी की घटना का एस०एस०पी० नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० ने किया खुलासा,

दिन दहाड़े चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के जेवरात और नगदी से भरा बॉक्स बरामद

हल्द्वानी।   बुजुर्ग महिला दया नेगी पत्नी स्व० जगत सिंह नेगी निवासी मकान नं0-6/853, वार्ड नं0-11 तल्ला गोरखपुर बद्रीपुरा, हल्द्वानी जिला नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी कि उनके निवास स्थान पर दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति किराये में रहने हेतु बात करने के लिये आया और 8000 रू प्रतिमाह किराया तय कर लिया।

उक्त व्यक्ति ने अपना नाम दीपक बिष्ट निवासी दन्या जिला अल्मोड़ा बताया और वादिनी से घर के पीछे वाला गेट खोलकर रखने और अपना सामान लाने की बात कही। जिस पर वादिनी पीछे का गेट खोलने हेतु चली गयी। 

   मौका देखते ही उक्त व्यक्ति द्वारा वादिनी के घर के दो मंजिले के कमरे से एक लोहे का बक्सा जिसमे वादिनी का 01 सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक छोटी सोने की बाली, दस हजार के करीब नकदी और साडियाँ तथा मकान की रजिस्ट्री थी को चोरी कर ले जाने के आरोप अंकित किये गये।

जिसके आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर मुकदमा एफआईआर नं0 15/26 धारा 305/331(3) बी0एन0एस0 बनाम दीपक विष्ट उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना के तत्काल अनावरण हेतु डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण तथा संलिप्त की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिये गये।

  मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा  अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेन के अवलोकन से उक्त चोरी की घटना में संलिप्त चोर की पहचान कर मुखबिर मामूर करते हुए बरेली रोड मेडिकल कॉलेज के गेट के पास हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

नाम पता अभियुक्त – विरेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी खाड़ी सुनार थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा 

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.