ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी कुचले

लालकुआं में दर्दनाक हादसा : एक साथ बुझ गया जीवन का सफर -स्कूटी सवार दंपति की ट्रक की टक्कर से मौत, चाची के शोक में जा रहे थे दंपति
शलालकुआं। शनिवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हुए एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रामनिवास शर्मा (56) और उनकी पत्नी मालती शर्मा (53) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दंपति अपनी चाची के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए स्कूटी से वीआईपी गेट क्षेत्र स्थित घर जा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे ट्रक के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गए।

हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को कुछ देर बाद तब हुई, जब सड़क पर क्षत-विक्षत स्कूटी और दंपति के शव पड़े दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों शवों को हल्द्वानी भेजा गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.