ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

  नैनीताल। हाईकोर्ट ने चर्चित ब्लॉगर ज्योति अधिकारी से जुड़े सात आपराधिक मामलों में से पाँच मामलों पर सुनवाई की।

■ ज्योति अधिकारी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सभी पोस्टों को तत्काल हटाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

■ कोर्ट ने ज्योति अधिकारी को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं एवं पहाड़ की महिलाओं से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट/वीडियो तत्काल हटाए जाएँ, ताकि किसी की भावना आहत न हो।

■ न्यायालय ने यह भी टिप्पणी की कि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति के दौरान भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

■ हाईकोर्ट ने ज्योति अधिकारी को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा धार्मिक-सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर न करने के सख़्त निर्देश जारी किए हैं।

■ आरोपों के अनुसार उनके कथनों से धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं तथा पहाड़ की महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।

■ इन घटनाओं के बाद हल्द्वानी सहित विभिन्न स्थानों पर कुल सात मुकदमे दर्ज किए गए।

■ इनमें से दो मामलों में ज्योति अधिकारी जेल जा चुकी हैं और लगभग छह दिन की न्यायिक हिरासत काट चुकी हैं।

■ शेष पाँच मामलों में उच्च न्यायालय ने फिलहाल गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान की है।

■ सरकार की ओर से दलील दी गई कि आपत्तिजनक बयान फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से दिए गए, जिससे समाज का एक वर्ग आहत हुआ।

यह भी पढ़ें :  होली से पहले देहरादून में बवाल: गुब्बारे फेंकने से शुरू विवाद, दुकान में घुसकर तोड़फोड़
error: Content is protected !!