नैनीताल। जिले ने राजस्व एवं नागरिक सेवाओं के त्वरित निस्तारण में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।

पिछले तीन महीने में राजस्व कर्मियों द्वारा ग्राम स्तर पर चौपाल आयोजित कर लगभग 5000 निर्विवाद विरासतन मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया जिसमें लगभग 17 हजार लाभार्थियों को फायदा हुआ है।

नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के इन प्रयासों के शासन में भी सराहना की है इसके साथ ही मेड़ विवाद, सीमा विवाद, खेत संख्या पैमाइश, नपती, सीमांकन, गूल एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित 1150 मामलों के सफल निस्तारण पर परगना स्तरीय राजस्व प्रवर्तन टीमों, नैनीताल के कार्यों की सराहना की गई।

वही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की पेंडेंसी भी शून्य कर दी गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का कहना है राजस्व कर्मियों को उनके मूल काम करने को प्रोत्साहित किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.