ब्रेकिंग न्यूज़
ज्योलीकोट-सरियाताल में दूषित पानी से दो मौतों पर विधायक सरिता आर्या सक्रिय, सीएम से मांगी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मददकैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरीरेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस, बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनातनैनीताल में दूसरे दिन भी ‘हनुमान अंश’ का निशुल्क प्रदर्शन, 300 से अधिक दर्शकों ने देखी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्महल्द्वानी के बड़े कारोबारी के दो बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश, 24 घंटे से अधिक समय से ICU में भर्ती

हल्द्वानी। दिव्य ज्योति संस्था द्वारा आज प्रेमपुर लोशज्ञानी में डिजिटल साक्षरता एवं महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट रहे।

उनके द्वारा सभा को संबोधित करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का संदर्भ लेते हुए कहा गया कि सरकार आम जन-जन का जीवन स्तर बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम को कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुधा जुकारिया, सरवती मेमोरियल ट्रस्ट की फाउंडर डॉ रेनू शरन, गोपाल जी निदेशक जन शिक्षण संस्थान भीमताल, सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टर भानु प्रताप सिंह आदि ने संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं उनके द्वारा किए जा रहे हैं ।

रोजगार से आत्मनिर्भर कार्यक्रमों की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किये गये। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक छड़ायल की शाखा प्रबंधक वर्षा राणा द्वारा बैंक की विभिन्न रोजगार योजनाओं के साथ-साथ सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलर बी डी नैनवाल द्वारा प्रेरणादाई प्रसंगों के साथ मंच का संचालन कर डिजिटल बैंकिंग की सुविधाओं के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर आईआईटी रुड़की के स्कॉलर डॉ कमलेश आर्य भी उपस्थित रहे। स्थानीय पार्षद संजय पांडे, बालकिशन जोशी सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूह के पचास से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दिव्या ज्योति संस्था की फाउंडर एवं अध्यक्ष दिव्या कोटियाल द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कूटा ने नव नियुक्त कुलपति प्रो. कर्नल सतपाल सिंह बिष्ट से की मुलाकात, दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.