ब्रेकिंग न्यूज़
ज्योलीकोट-सरियाताल में दूषित पानी से दो मौतों पर विधायक सरिता आर्या सक्रिय, सीएम से मांगी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मददकैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरीरेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस, बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनातनैनीताल में दूसरे दिन भी ‘हनुमान अंश’ का निशुल्क प्रदर्शन, 300 से अधिक दर्शकों ने देखी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्महल्द्वानी के बड़े कारोबारी के दो बेटे संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश, 24 घंटे से अधिक समय से ICU में भर्ती

जीबी गांव में तेंदुए के हमले से दहशत, गंभीर रूप से घायल बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती
पिथौरागढ़। जिले के जीबी गांव में मंगलवार देर शाम तेंदुए के हमले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तेंदुआ घर के आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को मुंह में दबाकर जंगल की ओर ले गया। ग्रामीणों और परिजनों के शोर मचाने तथा पीछा करने पर तेंदुआ कुछ दूरी पर बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
झाड़ियों से अचानक निकला तेंदुआ, बच्चे पर किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीबी गांव निवासी प्रकाश बिष्ट (10 वर्ष) पुत्र मान सिंह मंगलवार देर शाम अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों के शोर से बची बच्चे की जान
हमले के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया। लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ घर से कुछ ही दूरी पर बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
सिर, मुंह और हाथों में गंभीर चोटें
जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. अमन आलम ने बताया कि बच्चे के सिर, मुंह और हाथों में गहरे घाव हैं। फिलहाल बच्चे का उपचार जारी है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
घायल बच्चा मूल रूप से नेपाल के बैतड़ी जिले का निवासी है। उसके पिता मान सिंह मजदूरी करते हैं। प्रकाश पिथौरागढ़ की सातशिलिंग प्राथमिक पाठशाला में कक्षा तीन का छात्र है।
वन विभाग अलर्ट, गांव में गश्त तेज
घटना की सूचना मिलते ही वन दरोगा कैलाश ग्वासीकोटी, वन बीट अधिकारी किरन नगरकोटी और मनोज ज्याला जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चे की स्थिति की जानकारी ली।
डीएफओ आशुतोष सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम जीबी गांव और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त कर रही है।
पहले भी देखी जा चुकी है तेंदुए की सक्रियता
पिथौरागढ़ जिले में तेंदुए की सक्रियता पहले भी सामने आ चुकी है। दो दिन पूर्व नगर के खड़कोट वार्ड में तेंदुआ घुस आने से करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी मची रही थी, जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद किया।
वहीं पिछले माह बडौली गांव में भी कई दिनों तक तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत : स्कॉलर्स होम की ऑनलाइन राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में दिखी भक्ति और संस्कारों की झलक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.