ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

 नैनीताल के कालाढूंगी में आंगन में खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को गुलदार उठा के ले गया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक में देर शाम के समय घात लगाए गुलदार एक मासूम को उठा ले गया। घटना के बाद ग्रामीणों मे भय का माहौल है। घटना के बाद एसडीएम व तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। 

मिली जानकारी के अनुसार कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक निवासी राजेंद्र सिंह गौड़ा की चार वर्षीय पुत्री गौरी शाम के समय अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी शाम करीब साढ़े छह बजे घात लगाए गुलदार बच्ची को आंगन से ही उठा ले गया।

जब परिजनों को काफी देर तक गौरी दिखाई नही दी तो परिजनों ने काफी खोजबीन की , दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मासूम का शव घर से ही दूरी पर मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो बुरा हाल है। 

बताया गया की गौरी सरस्वती शिशु मंदिर में नर्सरी की कक्षा में पढ़ती थी। वह अपनी चार बहनों में सबसे छोटी थी।

रेंजर मुकेश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे और परिवारजनों हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.