ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में आशा फाउंडेशन के द्वारा पिंक रैली का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूली बच्चे रैली में शामिल हुए 

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। अक्टूबर माह को स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में नैनीताल में आशा फाउंडेशन की ओर से स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, आईजी निवेदिता सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, बैंक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया।नैनीताल में स्तन कैंसर जागरूकता को लेकर निकली भव्य रैली, समय पर जांच को बताया सबसे बड़ा सुरक्षा मंत्र

रैली का मुख्य संदेश “स्तन कैंसर में समय से पहचान ही सबसे बड़ी सुरक्षा” रहा। बड़ी संख्या में लोग हाथों में जागरूकता संबंधी संदेशों वाली तख्तियां लेकर रैली में शामिल हुए और महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति सजग रहने तथा समय रहते जांच कराने के लिए प्रेरित किया।नैनीताल में स्तन कैंसर जागरूकता को लेकर निकली भव्य रैली, समय पर जांच को बताया सबसे बड़ा सुरक्षा मंत्र

रैली में बिड़ला विद्या मंदिर, एलपीएस, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, ऑल सेंट्स कॉलेज, रामा मॉन्टेसरी स्कूल, एमएलबीवीएम, बीवीएम ओल्ड बॉयज एसोसिएशन सहित विभिन्न संस्थानों ने भागीदारी की। इसके अलावा एसबीआई, कुर्मांचल बैंक, एचडीएफसी, नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, रोटरी क्लब समेत कई संस्थाओं के प्रतिनिधि भी रैली में शामिल हुए।नैनीताल में स्तन कैंसर जागरूकता को लेकर निकली भव्य रैली, समय पर जांच को बताया सबसे बड़ा सुरक्षा मंत्र

रैली के दौरान नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में लोगों को स्तन कैंसर के कारणों, लक्षणों, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। आयोजकों ने कहा कि स्तन कैंसर के मामलों में समय पर पहचान और उपचार से गंभीर स्थिति से बचाव की संभावना बढ़ती है। महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करने की अपील की गई।नैनीताल में स्तन कैंसर जागरूकता को लेकर निकली भव्य रैली, समय पर जांच को बताया सबसे बड़ा सुरक्षा मंत्र

आयोजकों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, महिलाओं में पाए जाने वाले कैंसर के मामलों में स्तन कैंसर की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है और भारत में इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए जागरूकता को बेहद जरूरी बताया गया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि बीमारी की पहचान जितनी जल्दी होती है, उपचार के विकल्प उतने अधिक प्रभावी हो सकते हैं।

मल्लीताल से तल्लीताल तक निकली रैली

जागरूकता रैली मल्लीताल फ्लैट्स मैदान से शुरू होकर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल स्थित इंडिया होटल तक पहुंची। इसके बाद रैली वापस फ्लैट्स मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने स्तन कैंसर की रोकथाम, नियमित जांच और समय पर उपचार को लेकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, अनिल शर्मा, आयोजक सचिव आशा शर्मा, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. गर्भयाल, डॉ. अरुण मिश्रा, संध्या डालाकोटी, ईशा साह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

PINK का दिया गया विशेष संदेश

कार्यक्रम में PINK शब्द के माध्यम से स्तन कैंसर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। आयोजकों के अनुसार PINK का अर्थ Prevention, Investigation, No Fear and Knowledge बताया गया। इसके माध्यम से महिलाओं को बचाव, जांच, भयमुक्त होकर बीमारी का सामना करने और सही जानकारी हासिल करने का संदेश दिया गया।

आशा फाउंडेशन ने कहा कि स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण हथियार है।

ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में इस विषय पर खुलकर बातचीत और समय पर जांच की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की पहल, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के जरिए मिलेगा उद्योग का अनुभव
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.