ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

‘गोडजीवाला’ क्षेत्र में कुछ देर थमी आवाजाही, लोगों में दहशत और कौतूहल का माहौल

नैनीताल। घोड़ाखाल मार्ग पर स्थित ‘गोडजीवाला’ क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सड़क किनारे एक विशाल किंग कोबरा कुंडली मारकर बैठा दिखाई दिया। जहरीले सांप को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किंग कोबरा काफी देर तक सड़क किनारे शांत अवस्था में बैठा रहा, जिससे मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। कुछ देर के लिए इलाके में आवाजाही भी प्रभावित रही।

घटना की जानकारी आसपास के लोगों में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग दूर से ही मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें बनाते नजर आए, जबकि अन्य लोग लोगों को सांप के पास न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह देते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने और जंगलों में मौसम परिवर्तन के कारण वन्य जीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि किंग कोबरा ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन उसके अचानक सड़क किनारे दिखाई देने से लोग काफी भयभीत नजर आए।

बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद किंग कोबरा धीरे-धीरे जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के मंगलपड़ाव में 25 वर्षीय युवक पर कैंची से हमला, गंभीर रूप से घायल; आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.