ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

बेतालघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक गंभीर घायल

रात 2 बजे हुआ हादसा, पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र के डाबर जोशीखोला में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम ढोलगांव निवासी नन्द किशोर पुत्र गुज राम (42 वर्ष) पिकअप वाहन लेकर जा रहे थे। देर रात करीब 2 बजे डाबर जोशीखोला बेतालघाट के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना सुबह बेतालघाट पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल के अल्चौना में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, ‘पांडे छोड़’ के घरों में घुसा मलबा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.