ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

 रेलवे स्टेशन परिसर में कार के भीतर बागेश्वर निवासी बताए जा रहे युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

लालकुआं। रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी एक कार के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सूचना पर लालकुआं कोतवाली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में खड़ी कार के भीतर एक युवक बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। जांच के दौरान युवक की मौत की पुष्टि हुई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान बागेश्वर निवासी के रूप में हुई है। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं पुलिस कार की भी गहन जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में आज भी आस्था का केंद्र है ‘माखन कटोरी’ का पेड़, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी है मान्यता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.