ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री  हरीश पनेरु ने ग्रामीणों के साथ स्वंय ही सड़कों में गिरे पेड़ों को हटाने लगे, तब जाकर शुरू हो सकी आवाजाही

ग्रामीणों के साथ हरीश पनेरू ने दिखाए सरकारी सिस्टम को आईना,खस्ताहाल सड़कों का कोई नहीं है रखवाला

पूर्व दजा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने क्षेत्रीय विधायक व अधिकारियों पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप

ठेकेदार द्वारा नेताओं को 20% कमिशन देने का आरोप

कहा कि कभी भी क्षेत्र में अगर हादसा होता है तो उसके जिम्मेदार अधिकारी और नेता होंगे

भीमताल। गौनियारौ- डोबा क्षेत्र को जाने वाली सड़क मार्ग पर कभी कोई घटना हो सकती हैं। पूर्व दजा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने बताया कि उक्त मार्ग चलने लायक़ नहीं है।

पिछड़े क्षेत्रों में कोई अधिकारी नहीं जाते हैं जो अपने आप को जनता का सेवक कहते वह अपना घर भ्रष्टाचार करने में लगे हैं।

कोई ठेकेदार काम ठीक से इस लिए नहीं कर रहा उसे पहले 20/कमीशन ज़िम्मेदार नेताओं को देना पड़ रहा है।

अगर ऐसा नहीं है तो क्यों नहीं सड़कों पर पेड़ गिरने पत्थर गिरने से रोड बन्द हो रही है, लेकिन लोक निर्माण विभाग भवाली का कोई ध्यान क्यों नहीं दे रहा है।

पिछले दिनों से लगातार वह क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जा रहे हैं,लेकिन कहीं भी कोई ज़िम्मेदारी नहीं निभाई जा रही है।

पनेरू ने कहा है कम से कम भगवान से डरो वरना इस भ्रष्टाचार शामिल लोगों का अन्त बूरा होगा ऐसा लग रहा है।

इस क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था का राज नहीं है।अन्धेरी नगरी भ्रष्टाचारी राजाओं वाली कहानी एक दम ठीक बैठती हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस नैनीताल का शानदार प्रदर्शन, बना विजेता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.