ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल पहुचे एनसीसी   अपर महानिदेशक एनसीसी निर्धारण निदेशालय उत्तराखंड मेजर जनरल रोहन आनंद

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  अपर महानिदेशक एनसीसी निदेशालय उत्तराखण्ड मेजर जनरल रोहन आनन्द द्वारा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय एवं इसकी वाहिनियों का निरीक्षण किया।

मेजर जनरल रोहन आनन्द , सेना मेडल अपरमहानिदेशक एवं कमोडोर बल राजेश सिंह ग्रुप कमाण्डर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय द्वारा संयुक्त रूप से प्रांगण में प्रेस वार्ता करते हुए।नैनीताल  : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय पहुंचे अपर महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल रोहन आनंद

उन्होंने कहा नैनीताल ग्रुप में अंतर्गत एनसीसी में 7 हजार 227 बच्चों का नामांकन का प्लान तैयार किया गया है।

जबकि देश भर में 3 लाख कैडिटों का नामांकन किया गया है। मेजर जनरल ने बताया उत्तराखंड के 3 बच्चे का माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने जा रहे है जो उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है।नैनीताल  : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय पहुंचे अपर महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल रोहन आनंद

उन्होंने बताया बच्चों को एयर प्रशिक्षण देने के लिए पंतनगर में जमीन तलाशी जा रही है ताकि कैडिटों को एयर ट्रेनिंग के लिए बरेली न जाना पड़े।

मेजर जनरल रोहन आनंद (सेना मेडल) ने 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट, नैनीताल में “अवे ऑल बोट्स” कार्यक्रम को किया फ्लैग ऑफ किया गया।नैनीताल  : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय पहुंचे अपर महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल रोहन आनंद

जिसे मेजर जनरल रोहन आनंद (सेना मेडल), अतिरिक्त महानिदेशक, उत्तराखंड एनसीसी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। यह कार्यक्रम उनके सम्मान में नौसैनिक परंपरा और नौसैनिक तत्परता का प्रदर्शन था।नैनीताल  : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय पहुंचे अपर महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल रोहन आनंद

“अवे ऑल बोट्स” एक समुद्री परंपरा है, जो किसी जहाज की तैयारियों और उसकी पहचान को उसकी नौकाओं के माध्यम से प्रदर्शित करती है।

ऐतिहासिक रूप से, जब कोई नौसैनिक बेड़ा किसी बंदरगाह पर पहुंचता था, तो सबसे पहला कार्य अपनी नौकाओं को पानी में उतारकर आवश्यक सामग्री, जल और संपर्क के लिए उन्हें तैनात करना होता था।

यह कार्य जहाजों की कुशलता और तत्परता को दर्शाता था और एक तरह से जहाजों के बीच प्रतिस्पर्धा का प्रतीक भी था। समय के साथ, यह अभ्यास एक आधुनिक रूप में विकसित हुआ, जिसका उद्देश्य बेड़े की समुद्री योग्यता और उनकी टीम की तैयारी को परखना है।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट, नैनीताल ने “अवे ऑल बोट्स” अभ्यास का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने व्हेलर, सेलिंग बोट्स और कयाक्स जैसी विभिन्न प्रकार की नौकाओं को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, अतिरिक्त महानिदेशक, उत्तराखंड एनसीसी मेजर जनरल रोहन आनंद ने कैडेट्स से बातचीत की और अपने प्रेरणादायक संबोधन के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स इस देश के उज्ज्वल भविष्य और सशक्त रक्षा व्यवस्था के स्तंभ हैं। उनके समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत की बदौलत ही हमारे देश को अनुशासित युवा मिलते हैं।

यह ‘अवे ऑल बोट्स’ केवल योग्यता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आपके आत्मविश्वास, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भविष्य में भी इसी जोश और लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और मुझे गर्व है कि आप इन उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं।

इस आयोजन में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल के ग्रुप कमांडर कमोडोर बी.आर. सिंह, कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन चंदर विजय नेगी, लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित ए.एस. पंवार, सब लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह, यूनिट स्टाफ और कैडेट्स उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बायोटेक्नोलॉजी विभाग में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 37 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.