हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन मोड, अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की सख्त चेतावनी, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आज हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ सघन निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध तरीके से निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दो व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि चार दिन के भीतर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां, वॉशिंग मशीन भी भेंट की

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.