ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभारश्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानितएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदानMBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्थाहल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

हल्द्वानी। वनभूलपुरा हिंसा मामले में हल्द्वानी तहसील प्रशासन ने अब्दुल मलिक के घर में कुर्की के लिए नोटिस चस्पा करने के बाद वसूली की कार्रवाई से हाथ खींच लिए हैं। तहसील प्रशासन अब मलिक से वनभूलपूरा में हुई हिंसा के दौरान नगर निगम के नुकसान के 2.68 करोड़ की वसूली नहीं करेगा।

क्योंकि पटवारी हल्द्वानी में मलिक की संपत्ति तलाश नहीं कर पाए हैं। 

वनभूलपुरा क्षेत्र में बीती आठ फरवरी को हुई हिंसा के दौरान नगर निगम की संपत्ति को काफी नुकसान हुआ था। मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने निगम की संपत्ति का आंकलन कर हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक से 2.44 करोड़ की वसूली किए जाने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह को पत्र भेजा था।

 डीएम के आदेश पर अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने 2.44 करोड़ की वसूली के लिए आरसी जारी कर तहसीलदार हल्द्वानी को भेजा था। मामले में तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार की ओर से मलिक से रिकवरी के लिए कार्रवाई की गई।

जिसके तहत विगत 4 मार्च को रिकवरी चार्ज समेत 2.68 करोड़ की वसूली के लिए मलिक के वनभूलपुरा स्थित आवास पर रिकवरी व कुर्की के लिए नोटिस चस्पा किया था।

रिकवरी के लिए तहसीलदार हल्द्वानी ने क्षेत्र के पटवारियों से मलिक की चल-अचल संपत्ति को लेकर रिपोर्ट भी मांगी थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद तहसील प्रशासन हल्द्वानी में मलिक की कोई संपत्ति को नहीं खोज पाया।

इसके बाद गुरुवार को तहसीलदार ने मलिक से वसूली के लिए जारी आरसी को जिलाधिकारी को वापस लौटा दिया। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि गुरुवार को अब्दुल मलिक के लिए जारी वसूली आरसी जिलाधिकारी नैनीताल को वापस लौटा दी गई है। मामले में जिलाधिकारी के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव में सेवा और सामुदायिकता की मिसाल, श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे स्वयंसेवक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.