ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

अल्मोड़ा। जागेश्वर रेंज में सामने आए रिश्वतखोरी के मामले में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की कार्रवाई तेज हो गई है। वन दरोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के बाद अब विजिलेंस ने वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही नए खुलासे हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जागेश्वर रेंज में ठेकेदारी कार्य करने वाले जय प्रकाश ने 24 मार्च को विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के बदले वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा और एक अन्य कर्मचारी द्वारा 25,500 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और रविवार को जागेश्वर रेंज कार्यालय में वन दरोगा नवीन नौटियाल को 25,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई गहन जांच में वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी की भूमिका भी सामने आई, जिसके आधार पर उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  124वें श्री नंदा देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, ‘मां नंदा-सुनंदा’ के जयकारों से गूंजा नैनीताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.