हल्द्वानी। पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा फूट पड़ा है उत्तराखंड के हल्द्वानी में आज भी लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया।

जहां विभिन्न राजनीतिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कैंडल मार्च निकाला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है।

हल्द्वानी में इस घटना के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा और मोमबत्तियां लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने इस्लामी आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि सिर्फ निंदा करने का वक्त अब बीत चुका है और अब समय है निर्णायक कार्रवाई का प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की अस्मिता पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

\

भारत सरकार को चाहिए कि वह आतंकियों को जड़ से उखाड़ फेंके हल्द्वानी की सड़कों पर निकला यह कैंडल मार्च केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक सख्त संदेश था—कि देश अब और चुप नहीं बैठेगा।

देशवासियों का यह गुस्सा और दर्द एक बार फिर यही याद दिलाता है कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक कदम उठाने का समय आ गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कार्रवाई, पुलिस की बड़ी कामयाबी: 55.25 लाख रुपये के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 250 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.