कुमाऊं विश्वविद्यालय में 27 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच होगा कड़ा मुकाबला

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। 27 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच होगा कड़ा मुकाबला हो सकता है।

नैनीताल के डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव के अंतिम दिन आम सभा मे अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी अपनी जीत के दावे करने के साथ ही प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के बाद डीएसबी परिसर में छात्र-छात्राओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का दावा किया है। डीएसबी कालेज में हुई आम सभा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी भी देखी गयी।

आपकों बता दे कि छात्र संघ चुनाव के लिए कल 27 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए कालेज प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ बिना आईडी कार्ड के कॉलेज परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रो ललित तिवारी ने बताया सुबह मतदान शुरू होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। मतदान के पश्चात मतगणना की जाएगी और विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नई दिल्ली : मयूर विहार फेस-3 में गूंजेगी कुमाऊंनी रामलीला की पारंपरिक स्वर लहरियां

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.