ब्रेकिंग न्यूज़

एसडीआरएफ व पुलिस अग्निशमन ने मौके पर पहुंचकर चलाया राहत अभियान

उत्तराखंड। पौड़ी जनपद के पाबौ ब्लॉक से एक दुखद घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम कोटद्वार-पाबौ मार्ग में माउंट कार्मल स्कूल के समीप एक अल्टोकार 500 मीटर खाई में गिर गयी।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-रामनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

जिसकी सूचना चौकी पाबौ को दी गई। जिसके बाद चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे‌।

पौड़ी से फायर की टीम व एसडीआरएफ की टीम भी राहत व बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची ।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में वाहन चालकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

फायर की टीम व एसडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई में राहत बचाव अभियान शुरू किया।

इस दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा गाड़ी में मौजूद देव गोसाई का शव निकाल लिया गया। इसके साथ ही अन्य घायलों की खोज के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक अल्टो कार में 4 से 5 लोग सवार थे जिनमें से एक का शव रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है व अन्य घायलों की तलाश लगातार जारी है।

error: Content is protected !!