देहरादून। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अस्पतालों में ढाई हजार वार्ड ब्वॉय की भर्ती की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही भर्ती शुरू की जायेगी ।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कोविड के दौरान तब करीब 3700 कर्मियों को रखा गया था। इनमें से 2800 को दोबारा सेवाओं में समायोजित कर दिया गया है। बाकी जो बचे हैं।

उनको भी समायोजित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए ढाई हजार की भर्ती होने जा रही है, कई वार्ड ब्वॉय इसमें समायोजित जाएंगे।

रावत ने इस मौके पर कहा कि पिछले तीन दिन में ई-रक्त पोर्टल पर 15 हजार स्वैच्छिक रक्तदाताओं के पंजीकृत होने और 4 हजार के ब्लड डोनेट करने का जिक्र करते हुए कहा कि सेवा सप्ताह के तहत डेंगू से लड़ने के लिए रक्तदान को लेकर बड़ी मुहिम पूरे प्रदेश में चल रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.