हल्द्वानी। रेरा एक्ट व प्राधिकरण के नियम के खिलाफ पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान अपने आंदोलन को अब उग्र करने को मजबूर हो गए हैं।

युवा किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित जोशी ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंग रही।

इसलिए अब किसानों ने निर्णय लिया है कि आगामी 28 सितंबर को किसान हल्द्वानी के बुद्ध पार्क से मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध जताएंगे।

ललित जोशी ने बताया पिछले 36 दिनों से किसान रेरा एवं प्राधिकरण के द्वारा थोपे गए नियमों के खिलाफ बुद्ध पार्क में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि किसान अपनी हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरें। 

इसलिए आगामी 28 सितंबर को मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया जाएगा। अगर सरकार उसके बावजूद भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो आने वाले समय में किसानों के द्वारा एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

जिसमे देश के हर कोने से किसान नेता और किसान इकट्ठा होकर प्राधिकरण के द्वारा थोपे गए इन नियमों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.