ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल में मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा हिन्दू लड़कियों को फांसने के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान को बंद कर कोतवाली का किया घेराव 

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भीमताल क्षेत्र में एक युवक द्वारा कथित रूप से हिंदू लड़कियों को बहकाने के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है।

सोमवार को स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई, जिसके बाद व्यापारियों ने भी समर्थन में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

रैली के उपरांत आक्रोशित लोगों और हिंदूवादी संगठनों ने भीमताल थाने का घेराव किया।

थाने के बाहर आयोजित जनसभा में प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता भी हुई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई के लिए कुछ दिनों का समय मांगा और आश्वासन दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर उचित कदम उठाए जाएंगे।

हालांकि प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नाव चालक और पर्यटकों में विवाद, मारपीट के बाद मॉल रोड पर मची अफरा-तफरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.