ब्रेकिंग न्यूज़

उधम सिंह नगर। पंतनगर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देर रात टांडा जंगल क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, रामपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश और हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद जब वे लौटे तो उन्हें पता चला कि उनका एक मोबाइल वहीं छूट गया है। मोबाइल लेने के लिए वे देर रात करीब 12 बजे स्कूटी से दोबारा हल्द्वानी के लिए निकल पड़े।

इसी दौरान टांडा जंगल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार से उनकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.