ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे खून से हुई लाल : मोतीनगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जोमैटो बाइकर की मौत

बीच सड़क पर जोमैटो राइडर की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस,

हल्द्वानी। हल्द्वानी–लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात करीब 1 बजे मोतीनगर क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जोमैटो डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।

मृतक की पहचान सुभाष नगर, हल्द्वानी निवासी 34 वर्षीय नितिन गुणवंत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नितिन बुधवार रात करीब 12:30 बजे जोमैटो के तहत भोजन का ऑर्डर लेकर मोतीनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोतीनगर चौराहे के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा इमरजेंसी 108 सेवा को दी गई। गंभीर हालत में घायल नितिन को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नितिन के पिता घर पर रहते हैं, जबकि उसका एक छोटा भाई किसी निजी कंपनी में कार्यरत है।

होटल मैनेजमेंट से डिलीवरी बॉय तक का सफर

जानकारी के अनुसार नितिन ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी और कुछ वर्ष पहले उसने अपना रेस्टोरेंट भी शुरू किया था, जिसे बाद में बंद करना पड़ा। बीते दो वर्षों से वह जोमैटो डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य कर रहा था।

हाईवे पर बढ़ते हादसे, सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्द्वानी–लालकुआं हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : दूषित पानी से दो मौतों के बाद ज्योलीकोट में फूटा जनाक्रोश,जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.