ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के हैड़ाखान तल्लाखेत क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां घास काटने के दौरान चट्टान से गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतका की पहचान हैड़ाखान तल्लाखेत निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सुयाल की धर्मपत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी रोजमर्रा की तरह घास काटने के लिए क्षेत्र में गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर चट्टान से नीचे जा गिरीं।

हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुष्पा देवी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सुयाल की पत्नी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में घास काटने के दौरान इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है। दुर्गम और खड़ी पहाड़ी ढलानों पर ग्रामीण महिलाओं को जान जोखिम में डालकर चारा जुटाना पड़ता है। पुष्पा देवी के असमय निधन ने एक बार फिर इन जोखिमों को सामने ला दिया है।

घटना से परिवार और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सड़क निर्माण को लेकर बवाल: बीजेपी नेता ने SDM की मौजूदगी में PWD अधिकारी के चेहरे पर पोती कालिख, वीडियो वायरल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.