ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआं-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार

हल्द्वानी। लालकुआं रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री   मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था।

रेल मंत्रालय ने लालकुआं-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल में बच्चों से किया संवाद, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.